Reading Comprehension [CTET (Central Teacher Eligibility Test) Paper-II Hindi]: Questions 422 - 428 of 1026
Choose Programs:
🎓 Study Material (188 Notes): 2024-2025 Syllabus
Rs. 350.00 -OR-
3 Year Validity (Multiple Devices)
Topic-wise Notes & SampleDetails
🎯 198 Long Answer, 1793 MCQs (& PYQs) with Full Explanations (2024-2025 Exam)
Rs. 600.00 -OR-
3 Year Validity (Multiple Devices)
CoverageDetailsSample Explanation
Help me Choose & Register (Watch Video) Already Subscribed?
Passage
यान्त्रिक गति से जाते और लौटते पण्डित जी आज सुबह अचानक उस मैदान की ओर बढ़ चले, जहाँ कक्षा भवनों से कलकल ध्वनि के साथ बालकों की धारा निकलकर बर रही थी। उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि स्कूली बच्चों की प्रार्थना का समय है। बालक अब पंक्तिबद्ध खड़े हो गए हैं। कलकल ध्वनि शान्त हो गई। किसी आन्तरिक अनुशासन से सबके मुँह पर शान्ति और नम्रता की सात्विक आर्द्रता छा गई। सिर किंचित आगे झुग गए। आँखूं मुँदी अथवा अधमुँदी स्थितियों में हो गई।
पण्डित जी ने सोचा, कौन कहता है कि आज का छात्र-वर्ग-विद्या-बुद्धि के साथ अनुशासन की दिशा में एकदम खोखला हो गया है? ऐसा सोचने वाले एक बार आकर उन्हें इस रूप में देखें। उच्च दर्जें के छात्र भी छोटे बालकों के साथ शान्त और संयमित है। क्या कभी मार-पीटकर छात्राेें को इतना शान्त बनाया जा सकता है? नहीं, यह प्रार्थना और ईश्वर की महिमा का प्रभाव है। भारतवर्ष में शिक्षा को भगवान और उसकी प्रार्थना से काट दिया जाएगा तो वह खोखली हो जाएगी। प्रार्थना सभा की यह भाव-मग्नता यदि कक्षा भवन में नहीं रह सकती तो शिक्षा की सफलता संदिग्ध रहेगी।
Question 422 (7 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
‘भाव मग्नता’ से आशय है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | संगीत में मग्न | |
b. | ध्यानपूर्वक | |
c. | प्राथ्रना में मग्न | |
d. | All of the above |
Question 423 (8 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
निमन में से कौनसा ईश्वर का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | गोविन्द | |
b. | भगवान | |
c. | रत्नाकर | |
d. | ईश |
Question 424 (9 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
वर्तमान में छात्र वर्ग … की दिशा में एक दम खोखला हो गया है।
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | संयम | |
b. | अनुशासन | |
c. | खेलकूद | |
d. | सफलता |
Passage
स्थूल एवं बाह्य पदार्थ सूक्ष्म एवं मानसिक पदार्थों एवं भावों की अपेक्षा अधिक आधिपत्य का विषय है, जो मनुष्य भोजन का एक और खाता है, वह दूसरे को वह ग्रास खाने से रोकता है, उससे कौर छीन्ने के लिए भी तैयार हो जाता है, किन्तु जो मनुष्य कविता पाठ का आनन्द लेता है अथवा कविता लिखता है, वह किसी दूसरे को कविता के आनन्द लेने या कविता लिखने में बाधा नहीं डालता। यही कारण है कि स्थूल वस्तुओं के विषय में ऐसे अवसर अथवा परिवेश की आवश्यकता है जो कि उनकी प्राप्त्याशा को युक्तिसंगत बनाता है। जो व्यक्ति सिसृक्षा से आकुल है, रचनात्मक कार्य करने में समर्थ है, उसे भौतिक स्थूल लाभ अथवा प्रलोभन न तो लुब्ध करते हैं और न ही प्रोत्साहित। विश्व में विचारक, दार्शनिक दसमें से ही होते हैं उनमें भौतिक महत्वाकांक्षा अत्यल्प होती है। ‘पूँजी’ का रचयिता कार्ल मार्क्स जीवन भर निर्धनता से जूझता रहा। राज्याधिकारी ने सुकरात को मरवा डाला, पर वह जीवन के अन्तिम क्षणों में भी शान्त रहा, क्योंकि वह अपने जीवन के लक्ष्य का भलीभाँति निर्वाह कर चुका था, अपने जीवन का कार्य समाप्त कर चुका था, किन्तु यदि उसे पुरस्कृत किया जाता, प्रतिष्ठा के अम्बारों से लाद दिया जाता, परन्तु उसे अपना काम न करने दिया जाता तो वह अनुभव करता कि उसे कठोर रूप से दण्डित किया गया है।
Question 425 (1 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
मानसिक पोषण हेतु वस्तुओं की उपलब्धि के लिए आवश्यकता है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | उपयुक्त न्याय की | |
b. | युक्तिसंगत अवधारणाओं की | |
c. | युक्तिसंगत पर्यावरण की | |
d. | उपयुक्त परिस्थितियों की |
Question 426 (2 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
सुकरात निम्नलिखित स्थिति में स्वयं को अधिक दण्डित अनुभव करते। यदि
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | उनका जीवन-कार्य अपरिसमाप्त रह जाता | |
b. | न्हें पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता | |
c. | उन्हें मृत्यु या कारावास का दण्ड दिया जाता | |
d. | उन्हें अलंकरणों से अलंकृत किया जाता |
Question 427 (3 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
एक मनुष्य दूसरे मनुष्य से भोजन का ग्राम इसलिए छीनने को उद्यत रहता है क्योंकि वह पदार्थ अधिकार का विषय है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | अत्यधिक वायवी होने से | |
b. | बुभुक्षा-शान्ति का साधन होने से | |
c. | अत्यन्त सूक्ष्म होने से | |
d. | भौतिक एवं स्थूल होने से |
Question 428 (4 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
धन-लिप्सा ऐसे महापुरूषों को अनुप्रेरित नहीं करती जो सक्षम हैं
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | अनुकरणात्मक कार्य करने में | |
b. | प्रचारात्मक कार्य करने में | |
c. | सुधारात्मक कार्य करने में | |
d. | सर्जनात्मक कार्य करने में |