CTET (Central Teacher Eligibility Test) Paper-II Hindi: Questions 577 - 585 of 827
Get 1 year subscription: Access detailed explanations (illustrated with images and videos) to 827 questions. Access all new questions we will add tracking exam-pattern and syllabus changes. View Sample Explanation or View Features.
Rs. 400.00 or
Passage
जहाँ भी दो नदियाँ आकर मिल जाती है, उस स्थान को अपने देश में तीर्थ कहने का रिवाज है और यह केवल रिवाज की बात नहीं है, हम सचमुच मानते है कि अलग-अलग नदियों में स्नान करने से जितना पुण्य होता है, उससे कहीं अधिक पुण्य संगम स्नान में है। किन्तु, भारत आज जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें असली संगम वे स्थान, वे सभाएँ तथा वे मंच है, जिन पर एक से अधिक भाषाएँ एकत्र होती है। नदियों की विशेषता यह है कि वे अपनी धाराओं में अनेक जनपदों का सौरभ, अनेक जनपदों के आँसू और उल्लास लिए चलती हैं और उनका पारस्परिक मिलन वास्तव में नाना जनपदों के मिलन का ही प्रतीक है। यही हाल भाषाओं का भी हो। उनके भीतर भी नाना जनपदों में बसने वाली जनता के आँसू और उमंगे, भाव और विचार, आशाएँ और शंकाएँ समाहित होती है। अत: जहाँ भाषाओं का मिलन होता है, वहाँ वास्तव में, विभिन्न जनपदों के हृदय ही मिलते हैं, उनके भावों और विचारों का ही मिलन होता है तथा भिन्नताओं में छिपी हुई एकता वहाँ कुछ अधिक प्रत्यक्ष हो उठती है। इस दृष्टि से भाषाओं के संगम आज सबसे बड़े तीर्थ है और इन तीर्थों में जो भारतवासी श्रद्धा से स्नान करता है, वह भारतीय एकता का सबसे बड़ा सिपाही और सन्त है।
हमारी भाषाएँ जितनी ही तेजी से जगेगी, हमारे विभिन्न प्रदेशों का पारस्परिक ज्ञान उतना ही बढ़ता जाएगा। भारतीय लेखकों की बहुत दिनों से यह आकांक्षा रही थी कि वे केवल अपनी ही भाषा में प्रसिद्ध होकर न रह जाएँ, बल्कि भारत की अन्य भाषाओं में भी उनके नाम पहुँचें और उनकी कृतियों की चर्चा हो। भाषाओं के जागरण के आरम्भ होते ही एक प्रकार का अखिल भारतीय मंच आप-से-आप प्रकट होने लगा है। आज प्रत्येक भाषा के भीतर यह जानने की इच्छा उत्पन्न हो गई है कि भारत की अन्य भाषाओं में क्या हो रहा है, उनमें कौन-कोन ऐसे लेखक है, जिनकी कृत्रियाँ उल्लेखनीय है तथा कौनसी विचारधारा वहाँ प्रभुसत्ता प्राप्त कर रही हैं।
Question number: 577 (1 of 9 Based on Passage) Show Passage
» Reading Comprehension » Prose or Drama
Question
‘पुण्य’ का विपरीतार्थी है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | तप |
|
b. | पवित्र |
|
c. | प्रणय |
|
d. | पाप |
|
Question number: 578 (2 of 9 Based on Passage) Show Passage
» Reading Comprehension » Prose or Drama
Question
भारत में किस स्थान को तीर्थ कहने का रिवाज है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | जहाँ दो नदियाँ आकर मिल जाती हैं |
|
b. | जहाँ दो भाषाएँ मिल जाती है |
|
c. | जहाँ पर महापुरूषों का वास हो |
|
d. | जहाँ विभिन्नता में भीए कता छिपी हो |
|
Question number: 579 (3 of 9 Based on Passage) Show Passage
» Reading Comprehension » Prose or Drama
Question
समाहित शब्द का तात्पर्य है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | समाया हुआ |
|
b. | फैला हुआ |
|
c. | बिखरा हुआ |
|
d. | मिटाया हुआ |
|
Question number: 580 (4 of 9 Based on Passage) Show Passage
» Reading Comprehension » Prose or Drama
Question
प्रस्तुत गद्यांश में नदी की तुलना किससे की गई है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | रचनाओं से |
|
b. | भाषा से |
|
c. | तीर्थ स्थानों से |
|
d. | विचारों से |
|
Question number: 581 (5 of 9 Based on Passage) Show Passage
» Reading Comprehension » Prose or Drama
Question
प्रत्यक का विलोम शब्द है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | स्पष्ट |
|
b. | परोक्ष |
|
c. | समकक्ष |
|
d. | विपक्ष |
|
Question number: 582 (6 of 9 Based on Passage) Show Passage
» Reading Comprehension » Prose or Drama
Question
प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | नदी की विशेषता |
|
b. | भाषा बहता नीर |
|
c. | भाषा और नदी |
|
d. | भाषाई आन्दोलन |
|
Question number: 583 (7 of 9 Based on Passage) Show Passage
» Reading Comprehension » Prose or Drama
Question
असली संगम क्या है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | वह स्थान जहाँ नदियाँ समुद्र में मिलती है |
|
b. | वह स्थान जहाँ नदियाँ आपस में मिलती है |
|
c. | जहाँ अनेकता में एकता होती है |
|
d. | वे स्थान, सभाएँ तथा मंच जहाँ एक अधिक भाषाएँ एकत्रित होती है |
|
Question number: 584 (8 of 9 Based on Passage) Show Passage
» Reading Comprehension » Prose or Drama
Question
‘भारतवासी’ में प्रयुक्त समास है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | तत्पुरूष |
|
b. | अव्ययीभाव |
|
c. | दव्न्दव् |
|
d. | दव्गु |
|
Question number: 585 (9 of 9 Based on Passage) Show Passage
» Reading Comprehension » Prose or Drama
Question
भारतीय एकता का सबसे बड़ा सिपाही और सन्त है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | नदियाँ |
|
b. | भाषाएँ |
|
c. | भाषाओं के संगम |
|
d. | भारतवासी |
|