CTET (Central Teacher Eligibility Test) Paper-II Hindi: Questions 212 - 218 of 1991

Choose Programs:

🎓 Study Material (188 Notes): 2024-2025 Syllabus

Rs. 350.00 -OR-

3 Year Validity (Multiple Devices)

Topic-wise Notes & SampleDetails

🎯 198 Long Answer, 1793 MCQs (& PYQs) with Full Explanations (2024-2025 Exam)

Rs. 600.00 -OR-

3 Year Validity (Multiple Devices)

CoverageDetailsSample Explanation

Help me Choose & Register (Watch Video) Already Subscribed?

Passage

भारतीय साहित्य भारतीय संस्कृति के आधार पर विकसित हुआ है। इस संस्कृति में भारतीयता के बीच समाहित है। जब कभी भी भारतीय अपनी पहचान का व्याख्यान करने को उत्सुक होता है, उसे अपने जोड़ से जोड़कर देखना चाहता है। यह केवल भारत व भारतीय के लिए ही आवश्यक नहीं है, बल्कि किसी भी देश के प्रान्त से जुड़ा हुआ मसला है। अपने को अन्य से जोड़कर तर्क दिए जाते हैं। उसे अपनी जड़ से जोड़कर ही देखते हैं। वर्तमान में भारतीय संस्कृति व सभ्यता के बीच उपजे हुए विषय वस्तु को ही आधार बनाकर अपनी पहचान को जोड़ते हैं, जिसके कारण दक्षिण भारतीय या उत्तर सभी भारतीय संस्कृति के टूटी कडियों से जोड़क अपने आपको अलग स्थापित करते हैं। इसका परिणाम भारतीय स्तर पर विखण्डन के रूप में भी देखने को मिलता है। इस परिणाम के तहत भाषा व संस्कृति के आधार पर विभिन्न प्रान्तों का निर्माण भी सम्भव हो गया। यदि यही विखण्डित समाज भारतीय संस्कृति के मूल से जोड़कर अपने को देखता होता तो भाषायी एकता भी बनती और क्षेत्रवाद का काला धुंआ, जो भारतीय आकाश पर मण्डरा रहा है, उसके उत्पत्ति ही सम्भव नहीं हो पाती। इस संदर्भ में भारतीयता व उसके समीप उपजे साहित्य को सीमाओं में जांचना जरूरी है। इसकी प्रकृति की खोज और इसके परिणामों की व्याख्या भारतीय साहित्य व भारतीयता के संदर्भ में खोजने होंगे।

भारतीयता के संदर्भ में साहित्य और समाज के संबंधों को समझना आवश्यक है। साहित्य का जन्म समाज में ही सम्भव हो सकता है, इसलिए मानवीय संवेदनाओं को हम उनकी अभिव्यक्ति के माध्यम से समझ सकते हैं। यह अभिव्यक्ति समाज और काल में अलग-अलग रूपों में प्रकट हुई है। यदि हम पाषाण काल के खण्डों और उसके वन में ही रहने वालों की स्थिति को देखें, तो उनके विचार शब्दों में नहीं बल्कि रेखाचित्रों में देखने को मिलते हैं। कई गुफाओं में इन समाजों की अभिव्यक्ति को पत्थर पर खुदे निशानों में देख सकते हैं। इन रूपों में उनके जन-जीवन में घटने वाली घटनाओं को प्रदर्शित करते नजर आते हैं। उनमें शिकार करते आदिमानव को देख सकते हैं जो जीवन यापन के साधन हों। उन चित्रों में हल चलाने वाले किसानों की अभिव्यक्ति नहीं मिलती। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि वह समाज वनाचरण व्यवस्था में ही सिमटी या उनका जीवन यापन शिकार पर ही केन्द्रित या सभ्यता के विकास की गाथा उसके जीवन में नहीं गाई जा रही थी। लेकिन समय की पहली धारा में जो प्रभाव देखे जाते है, वह सभ्यता के रूप में गिरे पड़े टूटे-फूटे प्राप्त ऐतिहासिक खोज में देख सकते हैं।

Question 212 (3 of 9 Based on Passage)

Question MCQ▾

‘संवेदना’ शब्द का सन्धि-विच्छेद है

Choices

Choice (4)Response

a.

स + वेदना

b.

सम् + वेदन

c.

सम् + वेदना

d.

सा + वेदना

Edit

Question 213 (4 of 9 Based on Passage)

Question MCQ▾

यदि उत्तर भारतीय एवं दक्षिण भारतीय संस्कृति को अलग कर नहीं देखा जाता, तो इसका क्या लाभ होता?

Choices

Choice (4)Response

a.

भारतीय साहित्य का विकास नहीं होता

b.

न क्षेत्रवाद पनपता और न ही भाषावाद

c.

दक्षिण भारतीय साहित्य का विकास होता

d.

Question does not provide sufficient data or is vague

Edit

Question 214 (5 of 9 Based on Passage)

Question MCQ▾

साहित्य का जन्म किससे सम्भव है?

Choices

Choice (4)Response

a.

समाज

b.

व्यक्ति

c.

विज्ञान

d.

None of the above

Edit

Question 215 (6 of 9 Based on Passage)

Question MCQ▾

भारतीय अपनी पहचान के व्याख्यान के लिए क्या करता है?

Choices

Choice (4)Response

a.

अपने समाज की अवहेलना करता है

b.

साहित्य को स्वयं से जोड़कर देखता है

c.

अपनी संस्कृति की अवहेलना करता है

d.

All of the above

Edit

Question 216 (7 of 9 Based on Passage)

Question MCQ▾

‘भारतीयता’ शब्द के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य है?

Choices

Choice (4)Response

a.

यह संज्ञा से बना विशेषण है

b.

यह विशेषण से बनी संज्ञा है

c.

यह क्रिया से बनी संज्ञा है

d.

यह संज्ञा से बनी संज्ञा है

Edit

Question 217 (8 of 9 Based on Passage)

Question MCQ▾

‘रेखाचित्र’ में कौनसा समास है?

Choices

Choice (4)Response

a.

कर्मधारय

b.

अव्ययीभाव

c.

दव्न्दव्

d.

तत्पुरूष

Edit

Question 218 (9 of 9 Based on Passage)

Question MCQ▾

‘समीप’ का तात्पर्य है

Choices

Choice (4)Response

a.

अचानक

b.

दूर

c.

समान

d.

निकट

Edit