Reading Comprehension-Prose or Drama [CTET (Central Teacher Eligibility Test) Paper-I Hindi]: Questions 1 - 8 of 683
Choose Programs:
🎓 Study Material (188 Notes): 2024-2025 Syllabus
Rs. 350.00 -OR-
3 Year Validity (Multiple Devices)
Topic-wise Notes & SampleDetails
🎯 1793 MCQs (& PYQs) with Full Explanations (2024-2025 Exam)
Rs. 550.00 -OR-
3 Year Validity (Multiple Devices)
CoverageDetailsSample Explanation
Help me Choose & Register (Watch Video) Already Subscribed?
Passage
‘गोदान’ प्रेमचन्द जी की उन अमर कृतियों में से एक है, जिसमें ग्रामीण भारत की आत्मा का करूण चित्र साकार हो उठा है। इसी कारण कई मनीषी आलोचक इसे ग्रामीण भारतीय परिवेशगत समस्याओं का महाकाव्य मानते हैं तो कई विदव्ान इसे ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति का शोक गीत स्वीकारते हैं। कुछ विदव्ान तो ऐसे भी है कि जो इन उपन्यास को ग्रामीण भारण की आधुनिक ‘गीता’ तक स्वीकार करते हैं जो कुछ भी हो, ‘गोदान’ वास्तव में मुंशी प्रेमचन्द का एक ऐसा उपन्यास है, जिसमें आचार-विचार, संस्कार और प्राकृतिक परिवेश, जो गहन करूणा से युक्त है, प्रतिबिम्बित हो उठाा है। डॉ. गोपाल राय का कहना है कि गोदान ग्राम जीवन और ग्राम संस्कृति को उसकी सम्पूर्णता में प्रस्तुत करने वाला अदव्तीय उपन्यास है, न केवल हिन्दी के वरन किसी भी भारतीय भाषा के किसी भी उपन्यास में ग्रामीण समाज का ऐसा व्यापक यथार्थ और सहानुभूतिपूर्ण चित्रण नहीं हुआ है। ग्रामीण जीवन और संस्कृति के अंकन की दृष्टि से इस उपन्यास का वही महत्व है जो आधुनिक युग में युग जीवन की अभिव्यक्ति की दृष्टि से महाकाव्यों का हुआ करता था। इस प्रकार डॉ. राय गोदान को आधुनिक युग का महाकाव्य ही नहीं स्वीकारते वरन् सर्वश्रेष्ठ महाकाव्य भी स्वीकारते है। उनके इस कथन का यही आशय है कि प्रेमचन्द जी ने ग्राम जीवन से संबंध सभी पक्षों का न केवल अत्यन्त विशदता से चित्रण किया है, वरन् उनकी गहराइयों में जाकर उनके सच्चे चित्र प्रस्तुत कर दिए हैं। प्रेमचन्द जी ने जिस ग्राम जीवन का चित्र गोदान में प्रस्तुत किया है, उसका संबंध आज ग्राम परिवेश से न होकर तत्कालीन ग्राम जीवन से है। ग्रामीण जीवन को वास्तविक आधार प्रदान करने के लिए प्रेमचन्द जी ने चित्र के अनुरूप ही कुछ ऐसे खांचे अथवा चित्रफलक निर्मित किए हैं जो चित्र को यथार्थ बनाने में सहयोगी सिद्ध हुए हैं। ग्रामीण किसानों के घर दव्ार, खेत-खलिहान और प्राकृतिक दृश्यों का ऐसा वास्तविक चित्रण अत्यन्त दुर्लभ है।
Question 1 (1 of 9 Based on Passage)
Question 2 (2 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
‘गोदान’ को किसने महाकाव्य माना है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | आलोचकों ने | |
b. | डॉ. गोपाल राय ने | |
c. | Both a. and b. are correct | |
d. | None of the above |
Question 3 (3 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
‘गोदान’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | इसमें प्राकृतिक दृश्यों का चित्रण नहीं है। | |
b. | इसमें ग्राम्य जीवन के सभी पहलुओं का चित्रण है। | |
c. | इसमें ग्रामीण परिवेश का चित्रण है। | |
d. | इसमें कृषकों की समस्याओं का चित्रण है। |
Question 4 (4 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
‘प्रतिबिम्बित’ शब्द ________ है|
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | प्रविशेषण | |
b. | संज्ञा | |
c. | क्रिया | |
d. | विशेषण |
Question 5 (5 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
‘गोदान’ को निम्नलिखित में से क्या नहीं कहा गया है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | गीता | |
b. | महाकाव्य | |
c. | काव्य | |
d. | उपन्यास |
Question 6 (6 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
‘विशदता’ से तात्पय है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | परिपूर्णता | |
b. | विशालता सहित | |
c. | विस्तृत रूप से | |
d. | Question does not provide sufficient data or is vague |
Question 7 (7 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
‘सहानुभूति’ का सन्धि विच्छेद है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | सह + अनुभूति | |
b. | सहा + अनुभूति | |
c. | सहा: नुभूति | |
d. | सहान + भूति |
Question 8 (8 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
‘महाकाव्य’ में कौनसा समास है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | दव्न्दव् | |
b. | कर्मधारय | |
c. | अव्ययीभाव | |
d. | तत्पुरूष |