Reading Comprehension [CTET (Central Teacher Eligibility Test) Paper-I Hindi]: Questions 98 - 103 of 986
Choose Programs:
🎓 Study Material (188 Notes): 2024-2025 Syllabus
Rs. 350.00 -OR-
3 Year Validity (Multiple Devices)
Topic-wise Notes & SampleDetails
🎯 1793 MCQs (& PYQs) with Full Explanations (2024-2025 Exam)
Rs. 550.00 -OR-
3 Year Validity (Multiple Devices)
CoverageDetailsSample Explanation
Help me Choose & Register (Watch Video) Already Subscribed?
Passage
संसार के सभी देशों में शिक्षित व्यक्ति की सबसे पहली पहचान यह होती है कि वह अपनी मातृभाषा में दक्षता से काम कर सकता है। केवल भारत ही एक ऐसा देश है, जिसमें शिक्षित व्यक्ति वह समझा जाताहै जो अपनी मातृभाषा में दक्ष हो या न हो किन्तु अंग्रेजी में जिसकी दक्षता असंदिग्ध हो। संसार के अन्य देशों में सुसंस्कृत व्यक्ति वह समझा जाता है कि जिसके घर में अपनी भाषा की पुस्तकों का संग्रह हो और जिसे बराबर यह पता रहे कि उसकी भाषा के अच्छे लेकख और कवि कौन हैं? तथा समय-समय पर उनकी कौनसी कृतियाँ प्रकाशित हो रही हैं? भारत में स्थिति दूसरी है। यहाँ घर में प्राय: साज-सज्जा के आधुनिक उपकरण तो होते हैं किन्तु अपनी भाषा की कोई पुस्तक नहीं होती है। यह दुर्वस्था भले ही किसी ऐतिहासिक प्रक्रिया का परिणाम है, किन्तु वह सुदशा नहीं है दुर्वस्था ही है। इस दृष्टि से भारतीय भाषाओं के लेखक केवल यूरोपीय और अमेरिकी लेखकों से ही हीन नहीं है बल्कि उनकी किस्मत चीन, जापान के लेखकों की किस्तम से भी खराब है क्योंकि इन सभी लेखकों की कृतियाँ वहाँ के अत्यन्त सुशिक्षित लोग भी पढ़ते हैं। केवल हम ही नहीं है जिनकी पुस्तकों पर यहाँ के तथाकथित शिक्षित समुदाय की दृष्टि प्राय: नहीं पड़ती। हमारा तथाकथित उच्च शिक्षित समुदाय जो कुछ पढ़ना चाहता है, उसे अंग्रेजी में ही पढ़ लेता है यहाँ तक उसकी कविता और उपन्यास पढ़ने की तृष्णा भी अंग्रेजी की कविता और उपन्यास पढ़कर ही समाप्त हो जाती है और उसे यह जानने की इच्छा नहीं होती कि शरीर से वह जिस समाज का सदस्य है, उसके मनोभाव उपन्यास और काव्य में किस अदा से व्यक्त हो रहे हैं।
Question 98 (4 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
‘संसार’ शब्द का समानार्थी शब्द है
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | राष्ट्र | |
b. | जगत | |
c. | समाज | |
d. | देश |
Question 99 (5 of 9 Based on Passage)
Question 100 (6 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | भारत के लोग अपनी मातृभाषा को अंग्रेजी से कम महत्व देते हैं | |
b. | अन्य देशों में लोग अपने घरों में अपनी मातृभाषा के लेखकों की पुस्तकें रखते हैं | |
c. | भारत में उच्च शिक्षित लोग अपने घरों में हिन्दी भाषा की पुस्तकों को रखना चाहते हैं | |
d. | भारत के उच्च शिक्षित घरों में भौतिक सुविधाओं की हर प्रकार की सामग्री हो सकती है |
Question 101 (7 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
भारतीय लेखकों की समस्या क्या है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | उच्च शिक्षा प्राप्त लोग प्राय: उन्हें नहीं पढ़ते | |
b. | समाज में उनकी कोई पहचान नहीं होती | |
c. | उनकी कई रचनाएँ प्रकाशित होती हैं | |
d. | उन्हें यहाँ के सामान्य लोग खूब पढ़ते हैं |
Question 102 (8 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
भारत का उच्च शिक्षित वर्ग किस भाषा में गद्य या पद्य पढ़ना पसन्द करता है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | लैटिन | |
b. | उर्दू | |
c. | अंग्रेजी | |
d. | हिन्दी |
Question 103 (9 of 9 Based on Passage)
Question MCQ▾
किसी समाज की वास्तविकता किस भाषा में सर्वाधिक सही ढंग से अभिव्यक्त हो सकती है?
Choices
Choice (4) | Response | |
---|---|---|
a. | अंग्रेजी | |
b. | हिन्दी | |
c. | विदेशी भाषा | |
d. | उस समाज की अपनी भाषा |