CBSE (Central Board of Secondary Education) Class-10 (Term 1 & 2 MCQ) Hindi: Questions 390 - 406 of 2295

Choose Programs:

🎯 2202 Long Answer, 93 MCQs (& PYQs) with Full Explanations (2024-2025 Exam)

Rs. 1650.00 -OR-

3 Year Validity (Multiple Devices)

CoverageDetailsSample Explanation

Help me Choose & Register (Watch Video) Already Subscribed?

Passage

हिचकोले खाती हमारी जीप थोड़ी और आगे बढ़ी। अपनी लुभावनी हँसी बिखरते हुए जितेन बताने लगा … इस जगह का नाम कवी-लोंग स्ऑक। यहाँ ‘गाइड’ फिल्म की शूटिंग हुई थी। तिब्बत के चीस-खे बम्सन ने लेपचाओं के शोमेन से कुंजतेक के साथ संधि-पत्र पर यहीं हस्ताक्षर किए थे। एक पत्थर यहाँ स्मारक के रुप में भी है। (लेपचा और भुटिया सिकिकम की इन दोनों स्थानीय जातियों के बीच चले सुदीर्घ झगड़ों के बाद शांति वार्ता का शुरुआती स्थल।)

उन्हीं रास्तों पर मैंने देखा-एक कुटियर के भीतर घूमता चक्र। यह क्या? नार्गे कहने लगा … . “मेडम यह धर्म चक्र है। प्रेयल फिल। इसको घुमाने से सारे पाप धुल जाते हैं।”

“क्या?” चाहे मैदान हो या पहाड़, तमाम वैज्ञानिक प्रगतियो के बावजूद इस देश की आत्मा एक जैसी। लोगों की आस्थाएँ, विश्वास, अंधविश्वास, पाप-पुण्य की अवधारणाएँ और कल्पनाएँ एक जैसी।

Question 390 (4 of 7 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

सिक्किम की दो स्थानीय जाती कौनसी थी?

Edit

Question 391 (5 of 7 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

कुटिया के भीतर लेखिका ने क्या देखा?

Edit

Question 392 (6 of 7 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

इस चक्र के विषय में नार्गे ने क्या बताया?

Edit

Question 393 (7 of 7 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

यहांँ एक जैसा क्या है?

Edit

Passage

यह भीतरी विवशता क्या होती है? इसे बखानना बड़ा कठिन है। क्या वह नहीं होती यह बताना शायद कम कठिन होता है। या उसका उदाहरण दिया जा सकता है-कदाचित्‌ वही अधिक उपयोगी होगा। अपनी एक कविता की कुछ चर्चा करूँ जिससे मेरी बात स्पष्ट हो जाएगी।

Question 394 (1 of 2 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

किसे बखानना बड़ा कठिन हैं?

Edit

Question 395 (2 of 2 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

इस विवशता को स्पष्ट करने के लिए लेखक क्या करता हैं?

Edit

Passage

बहरहाल … गैंगटाक से 149 किलोमीटर दूर पर यूमथांग था। “यूमथांग यानी घाटियाँ … सारे रास्ते हिमालय की गहनतम घाटियाँ और फूलों से लदी वादियाँ मिलेंगी आपको” ड्राइवर-कम-गाइड जितेन नार्गे मुझे बता रहा था। “क्या वहाँ बर्फ़ मिलेगी?” मैं बचकाने उत्साह से पूछने लगती हूँ।

चलिए तो … . ।

Question 396 (1 of 3 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

गैंगटाक से यूमथांग कितने किलोमीटर दूर था?

Edit

Question 397 (2 of 3 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

यूमथांग में क्या देखने को मिलता है?

Edit

Question 398 (3 of 3 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

वहाँं का गाइड कौन था व उसका नाम क्या था?

Edit

Passage

हम लगातार ऊँचाइयों पर चढ़ते जा रहे थे। जितेन बता रहा था, अब हम हर मोड़ पर हेयर पिन बेंट लेंगे और तेज़ी से ऊँचाई पर चढ़ते जाएँगे। हेयर पिन बेंट के ठीक पहले एक पड़ाव पर देखा सात-आठ वर्ष की उम्र के ढेर सारे पहाड़ी बच्चे स्कूल से लौट रहे थे और हमसे लिफ्ट माँग रहे थे। जितेन ने बताया हर दिन तीन-साढ़े तीन किलोमीटर की पहाड़ी चढ़ाई चढ़कर स्कूल जाते हैं।

“क्या स्कूली बस नहीं?”

मणि के पूछने पर जितेन हँस पड़ा, “मैडम यह मैदानी नहीं पहाड़ी इलाका है। मैदान की तरह यहाँ कोई भी आपको चिकना वर्बीला (बढ़े हुए पेट वाला) नहीं मिलेगा। यहाँ जीवन कठोर है। नीचे तराई में ले देकर एक ही स्कूल है। दूर-दूर से बच्चे उसी स्कूल मेें जाते हैं। और सिर्फ़ पढ़ते ही नहीं हैं, इनमें से अधिकांश बच्चे शाम के समय अपनी माँओं के साथ मवेशियों को चराते हैं, पानी भरते हैं, जंगल से लकड़ियों के भारी-भारी गट्ठर ढोते हैं। खुद मैंने भी ढोए थे।”

Question 399 (1 of 3 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

वहाँं के बच्चे स्कूल कैसे जाते है?

Edit

Question 400 (2 of 3 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

मणि ने क्या पूंछा?

Edit

Question 401 (3 of 3 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

मणि के पूछने पर जितेन ने क्या जबाव दिया?

Edit

Passage

यह आंदोलन चल रहा था। जॉर्ज पंचम की नाक के लिए हथियार बंद पहरेदार तैनात कर दिए गए थे, क्या मजाल कि कोई उनकी नाक तक पहँुच जाए। हिंदुस्तान में जगह-जगह ऐसी नाकें खड़ी थीं। और जिन तक लोगों के हाथ पहुँच गए उन्हें शानो-शौकत के साथ उतारकर अजायबघरों में पहुँचा दिया गया। कहीं-कहीं तो शाही लाटों (खंभा, मूर्ति) की नाकों के लिए गुरिल्ला युद्ध होता रहा …

उसी जमाने में यह हादसा हुुआ, इंडिया गेट के सामने वाली जॉर्ज पंचम की लाट की नाक एकाएक गायब हो गई! हथियारबंद पहरेदार अपनी जगह तैनात रहे। गश्त लगती रही और लाट की नाक चली गई।

Question 402 (1 of 4 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

जॉर्ज पंचम की नाक के लिए क्या किया गया था?

Edit

Question 403 (2 of 4 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

मूर्ति की शाही नाको के लिए कौनसा युद्ध होता रहा?

Edit

Question 404 (3 of 4 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

किन नाको को अजायबघर पहुंँचा दिया गया था?

Edit

Question 405 (4 of 4 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

उस जमाने में क्या हादसा हुआ था?

Edit

Passage

सहसा दुलारी ने भी अपनी खड़की खोली और मैंचेस्टर तथा लंका -शायर के मिलों की बनी बारीक सुत की मखमली किनारे वाली नयी कोरी धोतियों का बंडल नीचे फैली चादर पर फेंक दिया। चादर सँभालने वाले चारों व्यक्तियों की आँखें एक साथ खिड़की की ओर उठ गई; कारण, अब तक जितने वस्त्रों का संग्रह हुआ था वे अधिकांश फटे-पुराने थे। परंतु यह जो नया बंडल गिरा उसकी धोतियों की तह तक न खुली थी। चारों व्यक्तियों के साथ जुलूस में शामिल सभी लोगों की आँखें बंडल फेंकने वाली की तलाश खिड़की में करने लगीं, त्योंही खिड़की पुन: धड़ाके से बंद हो गई। जुलूस आगे बढ़ गया।

Question 406 (1 of 1 Based on Passage)

Write in Short Short Answer▾

चादर सँभालने वाले चारों व्यक्तियों की आँखें एक साथ खिड़की की ओर क्यों उठी?

Edit